आबिद हत्या मामले में एक और साथी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आबिद की हत्या के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। तीनों आरोपियों ने चोरी के पैसे के बंटवारे को लेकर अपने साथी की हत्या कर दी थी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पंत ने बताया कि आरोपी बुद्धा उर्फ देवेंद्र दादरी के गौतमपुरी मोहल्ले का रहने वाला है। बुद्धा और उसके दो साथियों ने मिलकर 25 मार्च 2018 को तिलपता चौक से कासना की तरफ जाने वाले रास्ते पर दोस्त आबिद की हत्या कर दी थी। आबाद नई आबादी मोहल्ले का रहने वाला था। आरोपियों ने शव झाड़ियों में फेंककर पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। ब्यूरो
बहादुरगढ़ के लिए उपयोगी
पति पर लगाया मारपीट का आरोप, मामला दर्ज
दनकौर। रबूपुरा की रहने वाली एक विवाहिता ने पति पर बुधवार को मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरियाणा, बल्लभगढ़ निवासी निमलेश की शादी करीब आठ साल पहले रबूपुरा के ओमपाल से हुई थी। महिला ने बताया कि पिछले कई महीनों से वह विवाद की वजह से मायके में रह रही थी। बुधवार को भाई के साथ बाइक से दनकौर क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय में फाइल जमा करने आई थी। आरोप है कि वापस लौटते वक्त सलारपुर अंडरपास के पास घात लगाकर बैठे उसके पति ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों झाड़ियों में जा गिरे। वहीं, पति के साथ अन्य लोगों ने भाई और उसके साथ मारपीट की। राहगीरों को आता देख आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली का कहना है कि आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो