फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही हो रहा था यौन शोषण ममेरा भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ममेरा भाई कर रहा था किशोरी का यौन शोषण, गिरफ्तार
विज्ञापन


- छठी कक्षा की छात्रा ने सहेली को बताई आपबीती, सहेली ने शिक्षिका को दी जानकारी
- शिक्षिका की शिकायत पर काउंसलिंग के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शकरपुर इलाके में रिश्तेदार के घर रहकर नौकरी कर रहे युवक ने अपनी 11 साल की रिश्ते की बहन के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी काफी दिनों से ऐसी हरकत कर रहा था लेकिन परिजनों को इसकी भनक नहीं थी। किशोरी जब भी विरोध करती आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देता था। मासूम की आपबीती का टीचर को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम की काउंसलिंग कराकर आरोपी को दबोच लिया है। शकरपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ शकरपुर इलाके में रहती है। मासूम पास के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। काफी समय से उसके घर में मामा का लड़का रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। आरोप है कि मासूम का ममेरा भाई कई माह से खेलने के बहाने पीड़िता को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ यौन जबरन बनाता था। यही नही रात को सोते समय भी वह उसके पास आ जाता था। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता था। शुक्रवार को उनकी टीचर स्कूल में दुष्कर्म की घटना का जिक्र कर बच्चों को यौन शोषण के बारे में जानकारी दे रही थी। मासूम ने इसके बाद अपनी सहेली को सारी बात बताई। सहेली ने शिक्षिका को बताया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फौरन मासूम को परिजनों को बुलाकर सारी बात बताई। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें