फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की बाइक रोकने पर ऑटो चालक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों की बाइक रोकने पर ऑटो चालक को मारी गोली
विज्ञापन


बदमाश को पकड़ने के लिए पीछे-पीछे दौड़ रहे थे लोग
चालक ने आरोपियों की बाइक के आगे लगाया था ऑटो

नई दिल्ली। सुभाष प्लेस इलाके में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने किराड़ी, सुलेमान नगर निवासी ऑटो चालक मोहन (33) के पेट में गोली मार दी। चालक बदमाशों की बाइक के आगे ऑटो लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की थी। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन

पूछताछ में मोहन ने पुलिस को बताया कि देर रात वह पंजाबी बाग से रानी बाग स्थित श्रीनगर जा रहा था। अंडरपास के पास उसने बाइक सवार तीन बदमाशों को भागते हुए देखा। बदमाशों के पीछे कुछ लोग पकड़ो-पकड़ो की आवाज लगाकर दौड़ रहे थे। यह देखकर मोहन ने पीछा कर कुछ दूरी पर ऑटो आगे लगाकर बदमाशों को रोक लिया। तभी एक बदमाश ने मोहन के पेट में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी भाग निकले। वहीं बदमाश को पकड़ने के लिए शोर मचा रहे लोग भी उसे घायल जख्मी छोड़कर चले गए। अग्रसेन अस्पताल में मोहन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें