वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। कस्बा चौकी इंचार्ज ब्रह्म कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह टीम के साथ कस्बे के गोलचक्कर पर वाहन चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी की बाइक पर सवार एक व्यक्ति भाईपुर की ओर से आने वाला है। कुछ देर बाद भाईपुर की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान रविंद्र उर्फ रब्बू निवासी गांव कुरैम कोतवाली जेवर के रूप में हुई है। ब्यूरो
.............................
11 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज
रबूपुरा। नगला हांडा गांव में बिजली विभाग की टीम ने 11 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को रबूपुरा कोतवाली में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बिजली उपकेंद्र के राजस्व प्रभारी सतेंद्र चौहान बताया कि नगला हांडा गांव में कर्मचारियों की टीम चेकिंग व भुगतान के लिए गई थी। चेकिंग के दौरान 11 लोग बिजली चोरी करते हुए पाए गए। रबूपुरा पुलिस ने इस मामले में अफलातून, शकील, नूरमोहम्मद, अलीजान, जाकिर, आरिफ, बुंदू, नियाजुद्दीन, अहमद अली, अख्तर, न्याजू समेत करीब 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा कुछ बिल बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए हैं। ब्यूरो