फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघू और काजल को 15 अगस्त पर मिल सकती है %आजादी’

विज्ञापन
विज्ञापन
मेघू और काजल को स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

पर मिल सकती है जेल से ‘आजादी’
- जिला कारागार में सजा काट रहे हैं दोनों कैदी
- शासन के निर्देशानुसार जेल प्रशासन ने भेजा है प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। लुकसर स्थित जिला कारागार में सजा काट रहे दो बंदियों को स्वतंत्रता दिवस पर जेल से रिहाई मिल सकती है। शासन ने ऐसे बंदियों के संबंध में जेल प्रशासन से जानकारी मांगी थी, जिनका आचरण अच्छा रहा हो और सजा पूरी होने के बाद आर्थिक दंड न भर पा रहे हों। जेल प्रशासन ने ऐसे दो बंदियों के नाम लिखकर शासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अप्रैल माह में कारागारों में बंद बंदियों की रिहाई को लेकर नया निर्देश जारी किया था। इसके अंतर्गत प्रदेश की सभी जेलों से रिपोर्ट मांगी गई थी। जिला कारागार में मेघू उर्फ विजय पुत्र हरपाल दुष्कर्म के केस में 18 अक्तूबर 2012 से सजा काट रहा है। उसकी सजा पूरी हो गई है लेकिन अर्थदंड के 12 हजार न जमा कर पाने के कारण वह तीन साल की अतिरिक्त सजा काट रहा है। जिसमें वह अब तक 6 माह से अधिक की अतिरिक्त सजा काट चुका है। इसी तरह काजल (39) पत्नी किशन कुमार धोखाधड़ी के आरोप में सजा काट रही है। उसकी सजा 14 अगस्त को पूरी हो रही है। उसे भी 7 हजार अर्थदंड के बदले 34 दिन की अतिरिक्त सजा काटनी है। आचरण अच्छा होने के कारण जेल प्रशासन ने दोनों कैदियों के नाम शासन को भेज दिए हैं। उम्मीद है कि 15 अगस्त को दोनों की रिहाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें