फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर के रेलिंग पर लगे ग्रिल से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर की रेलिंग पर लगी ग्रिल से फंदा लगा दी जान
विज्ञापन

नई दिल्ली। धौला कुआं में बृहस्पतिवार सुबह फ्लाईओवर की रेलिंग पर लगी ग्रिल से फंदा लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की शिनाख्त आजादपुर निवासी सतेंद्र रावत के रूप में हुई है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि कारोबार में घाटा होने या कर्ज से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि धौला कुआं फ्लाईओवर की रेलिंग पर शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि गुरुग्राम से चाणक्यपुरी जाने वाले कैरिज-वे की रेलिंग पर शव लटका है। शर्ट को फंदा बनाया हुआ था। परिवार वालों ने बताया कि सतेंद्र शेयर की खरीद-बिक्री का काम करता था। बुधवार सुबह 11 बजे गुरुग्राम जाने की बात कहकर निकला था। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें