फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेबसराय में हुई गैंगवार में एक गिरोह सरगना की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेबसराय में गैंगवार, गिरोह सरगना की मौत
विज्ञापन


मंगलवार रात हुई वारदात, गोली लगने से राहगीर समेत दो घायल
दूसरे गिरोह के तीन बदमाश हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेबसराय थाना क्षेत्र के तिगड़ी इलाके में मंगलवार रात दो गुटों में हुई गैंगवार में एक गिरोह के सरगना बड़ा आबिद उर्फ साबिर (35) की मौत हो र्गई, जबकि दूसरे गिरोह का बदमाश जीशान और बुजुर्ग राहगीर सौकत घायल हो गए। घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से 6 खोल मिले हैं। दूसरे गिरोह के तीन बदमाशों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सी-13 जेजे कैंप, तिगड़ी निवासी बड़ा आबिद की तिगड़ी में रहने वाले साहिल गिरोह से दुश्मनी थी। बड़ा आबिद गिरोह ने करीब एक वर्ष पहले साहिल की हत्या कर दी थी। इसके बाद साहिल गिरोह के बदमाश उसे मारने की धमकी देते थे। इस कारण बड़ा आबिद फरीदाबाद स्थित अपनी ससुराल में रहने चला गया था। वह माता-पिता से कभी-कभार मिलने आता था। बताया जा रहा है कि बड़ा आबिद मंगलवार रात को अपने कुछ साथियों के साथ साहिल गिरोह के बदमाशों की हत्या करने तिगड़ी आया था। इस बीच दोनों गिरोह में टकराव हो गया। साहिल गिरोह के बदमाशों ने बड़ा आबिद पर गोली चलाई और चाकू से हमला कर दिया। बड़ा आबिद के सीने में पांच गोलियां लगीं। एम्स के ट्रामा सेंटर में उसे मृत घोषित कर दिया गया। साबिर पर काफी मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें