फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा ने चार करोड़ की हेरोइन केसाथ दो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: गाजियाबाद व बरेली, यूपी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


अपराध शाखा ने चार करोड़ की हेरोइन के साथ दो को दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से उच्च श्रेणी की 440 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद इस हेरोइन की कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी हेरोइन को बेरली, यूपी से लाकर दिल्ली एनसीआर में बेचते थे।
विज्ञापन

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डा. अजित कुमार सिंगला के अनुसार शाखा में तैनात एएसआई रामदेव को दो अगस्त को सूचना मिली थी कि विक्की नाम का शख्स बरेली, यूपी से हेरोइन लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेच रहा है। वह झंडेवाला मंदिर, बी-ब्लाक बस स्टैंड सुल्तानपुरी में आनेवाला है। इंस्पेक्टर ब्रिजपाल सिंह की टीम ने यहां घेराबंदी कर अमन विहार निवासी विक्की (25) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 240 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसी तरह, इंस्पेक्टर रजनीकांत शर्मा की टीम ने पांच अगस्त को मिली सूचना के बाद खजूरी चौक पर घेराबंदी कर मादक पदार्थ तस्कर अंसार विहार बुद्व सिंह स्कूल के पास लोनी गाजियाबाद, यूपी निवासी नजीरबाज (30) को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों बरेली से हेरोइन लाकर दिल्ली व एनसीआर में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें