फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की बहादुरी को देख, गोली चलाकर फरार हुए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की बहादुरी देख, गोली
विज्ञापन

चलाकर फरार हुए बदमाश
- आरोपी मोबाइल और अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से हुए फरार, पुलिस ने स्कूटी कब्जे में ली
- जगतपुरी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर किया मामला दर्ज, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जगतपुरी इलाके में बहादुर युवती की हिम्मत के आगे बदमाशों ने घुटने टेक दिए। पकड़े जाने के डर से बदमाशों को अपनी स्कूटी मौके पर छोड़ गोली चलाकर फरार होना पड़ा। आरोपियों ने युवती का बैग लूटने का प्रयास किया था। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता सृष्टि सक्सेना (25) की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गोली चलने की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सृष्टि सपरिवार गगन विहार में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। शुक्रवार शाम अपने घर वापस लौटने के दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने उसका बैग लूटने का प्रयास किया। लेकिन सृष्टि ने अपना बैग नहीं छोड़ा। पीड़िता हिम्मत दिखाकर बदमाशों पर टूट पड़ी। सृष्टि ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। एक युवक ने बदमाशों की स्कूटी पर लात मार दी। जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गए। बदमाशों ने नीचे गिरते ही गोली चला दी। आरोपी मौके पर एक मोबाइल और अपनी स्कूटी छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें