फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद में बिल्डर की हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी विवाद में बिल्डर की हुई थी हत्या
विज्ञापन

नई दिल्ली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर करणहौला इलाके में विधायक कार्यालय के पास हुई बिल्डर की हत्या का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक बिल्डर की हत्या प्रॉपर्टी को लेकर हुई थी। पुलिस अब मुख्य साजिशकर्ता समेत वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन कारतूस और घटना के समय पहने जींस व टीशर्ट व जुते बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि पकड़े गए शूटर की पहचान नांगलोई निवासी साहिल तोमर(25) के रूप में हुई है। 28 जुलाई की सुबह दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने विकास नगर में बिल्डर उत्तम नगर निवासी राजेंद्र गोयल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राजेंद्र घटना के समय विकास नगर में बन रहे कनक बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण करने पहुंचा था। थाना प्रभारी जसमोहिंदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। रपरिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि सुनील ने कुछ दिन पहले राजेंद्र गोयल को धमकी भी दी थी। पुलिस ने सुनील कुमार की तलाश की तो वह फरार मिला। पुलिस को पता चला कि घटना के दिन सुनील का एक रिश्तेदार साहिल तोमर उसके घर में मौजूद था जो फरार है। पुलिस ने साहिल तोमर को नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें