फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने केनाम पर ठगी करने वाले बंटी-बबली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: गाजियाबाद, मुरादाबाद व उन्नाव यूपी के लिए उपयोगी.....
विज्ञापन


नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
करने वाले बंटी-बबली काबू
- युवती ने बीटेक व युवक ने डबल एमबीए किया हुआ है
- 100 से ज्यादा बेरोजगार युवकों के साथ कर चुके हैं ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले की साइबर सेल ने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर बंटी-बबली को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमेरिकी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। ये 100 से ज्यादा बेरोजगार युवकों के साथ ठगी कर चुके हैं। युवती बीटेक डिग्री होल्डर व युवक ने डबल एमबीए किया हुआ है। युवक ने फर्जी नाम से अपनी आईडी बनाकर उनसे बैंक खाते खोल रखे थे।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, इंफो ऐज लिमिटेड केलीगल हैड अमितेंद्र सिंह अंथल ने कालकाजी पुलिस को शिकायत दी थी कि कोई उनके ब्रांड नौकरी डॉट कॉम का दुरुपयोग कर युवकों के साथ ठगी कर रहा है। कंपनी को एक युवक को हंगामे के बाद पैसे देने पड़ गए थे। कालकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में जांच जिले के साइबर सेल प्रभारी राजीव कुमार को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन

तफ्तीश के बाद पुलिस इंदिरापुरम, गाजियाबाद पहुंची। जिन बैंकों में पैसा जमा कराया गया था उनकी डिटेल खंगाली गई। पता लगा कि बैंक खाते मनीष कुमार की फर्जी आईडी से खोले गए हैं।
पुलिस टीम ने मकान नंबर-453, सेक्टर-तीन, वसुंधरा, गाजियाबाद में दबिश देकर युवती नैना सिंघल (27) और युवक चेतन सोनी (28) को गिरफ्तार कर लिया। यहां इन्होंने ऑफिस कम घर बना रखा था। पुलिस ने यहां से कंप्यूटर, बैंक पासबुक समेत काफी कागजात जब्त किए हैं। नैना सिंघल ने बीटेक व चेतन सोनी ने डबल एमबीए किया हुआ है। नैना मूलरूप से गजरौला, मुरादाबाद, यूपी और चेतन मकान नंबर-708, कलेक्टर गंज, उन्नाव यूपी का रहने वाला है। दोनों वसुंधरा, गाजियाबाद में साथ रह रहे थे। चेतन ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीबीए, गौतमबुद्ध नगर टेकभनीकल यूनिवर्सिटी से एचआर में एमबीए व इग्नू से टूरिज्म में एमबीए किया हुआ है। इसने अपनी रवि शर्मा व मनीष कुमार के नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। नैना(27) ने लार्ड कृष्णा कॉलेज, गाजियाबाद से बीटेक किया हुआ है।

- आरोपी ऐसे करते थे ठगी
पुलिस के अनुसार नैना सिंघल ने फर्स्ट डेस नौकरी डॉट कॉम पर खुद को रजिस्टर करा रखा था। इन्होंने अमेरिकी कंपनी के नाम से कई फर्जी कंपनी खोली और उनमें युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित को लगता था कि उसे अमेरिकी कंपनी में नौकरी मिल रही है। ये पीड़ित से सिक्योरिटी मनी आदि के नाम पर 2500 से लेकर 5400 रुपये फर्जी आईडी से खोले गए खातों में जमा करा लेते थे। इसके बाद ये गायब हो जाते थे। आरोपी 100 से ज्यादा बेरोजगार युवकों के साथ ठगी कर चुके हैं। इनमें इंजीनियरिंग करने वाले छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन


- ठगी का हुआ शिकार तो खुद ठगी करने लगा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार चेतन सोनी लखनऊ में एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। वर्ष 2014 में इसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी नौकरी चली गई। किसी ने नौकरी लगवाने के नाम पर इससे 25 हजार रुपये ठग लिए थे। इसके बाद ये दिल्ली आ गया और ठगी करने वाले एक व्यक्ति के साथ काम करने लगा। बाद में ये ग्रेटर नोएडा स्थित ओडूलूस नामक कंपनी में काम करने लगा। यहां इसकी नैना से मुलाकात हुई। ये दोनों कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए ठगी करने लगे। इन्होंने कई नामों से फर्म खोली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें