संभल के खास ध्यानार्थ
ऑटो में बिठाकर लूटपाट
करने वाले दो गिरफ्तार
नई दिल्ली। मधु विहार थाना पुलिस ने ऑटो में बिठाकर लूटपाट करने वाले चालक समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इससे पुलिस ने 19 मामले सुलझाने का दावा किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को मुरैना निवासी कृष्णा ने शिकायत की कि वह आनंद विहार से सराय काले खां जाने के लिए एक ऑटो में बैठा। उसमें दो लोग पहले से बैठे थे। गाजीपुर फ्लाईओवर के पास चालक ने ऑटो रोका और इसके बाद मारपीट कर उससे दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। उसने ऑटो का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने ऑटो नंबर के जरिये उसके मालिक प्रेम सिंह से पूछताछ की। प्रेम सिंह ने बताया कि उसका ऑटो संभल यूपी निवासी विरेंद्र सिंह चलाता है। उसे हिरासत में लिया गया तो शिकायतकर्ता ने उसे पहचान लिया। उसकी निशानदेही पर उसके साथी बदमाश संभल यूपी निवासी श्रीनिवास को गिरफ्तार किया गया।