नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट हाईवे पर गोलजमाला स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर खड़ी एक पिकअप को डेढ़ दर्जन लोगों ने रोका और ट्रकों की हड़ताल का हवाला देकर पिकअप में लदी शराब की पेटियों को बाहर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में शुभम पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव डोलबाग तहसील व जिला होशियारपुर पंजाब ने बताया कि वह आरआर बॉटलर्स की पिकअप को लेकर गोलजमाला में शराब लोड करने आया था और परमिट के तहत उसके वाहन में 201 शराब की पेटियां लदी थीं। इन्हें लेकर वह चंबा जा रहा था लेकिन जब वह हाईवे पर पहुंचा तो सड़क पर खड़े 15-20 लोगों ने उसके वाहन को रोका और कहा कि 20 जुलाई से ट्रक यूनियन में हड़ताल है।
इसी गाड़ी को गोलजमाला में फैक्ट्री के बाहर खड़ी कर दी और 8-10 लोगों ने इसकी गाड़ी में रखी शराब को बाहर फेंक दिया जिससे 100 पेटी शराब की फोड़ दी। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने रास्ता रोकने और तोड़फोड़ कर मामला दर्ज कर जांच नालागढ़ थाना पुलिस को सौंप दी है।