पीसीआर वैन के सिपाही को पीटा, दो गिरफ्तार
नई दिल्ली। उस्मानपुर में झगड़े की कॉल पर गए पीसीआर वैन के सिपाही पंकज की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने करावल नगर निवासी हितेंद्र कुमार और उत्तम नगर निवासी मोहम्मद इस्लाम निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सिपाही पंकज उत्तर-पूर्वी जिले मेें पीसीआर वैन में तैनात है। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को खजूरी चौक पर झगड़े की कॉल आई थी। पंकज और पीसीआर वैन चालक मौके पर पहुंचे। मौके पर मिले इजाज अहमद ने बताया कि दो युवकों ने उनसे मारपीट की है। पंकज शिकायत लिख रहा था कि इसी दौरान इजाज आरोपियों से पैसे दिलवाने की बात करने लगा। पंकज ने स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत करने के लिए कहा, जिससे गुस्साए लोगों ने पंकज से मारपीट शुरू कर दी। ब्यूरो