फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट : बरौत, गाजियाबाद, यूपी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


एटीएम कार्ड बदलकर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 17 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी एटीएम में जाने वाले बुजुर्ग लोगों को अपना शिकार बनाते थे।
विज्ञापन

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर नीरज कुमार की विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सूचना के बाद दो जालसाज लोनी, गाजियाबाद यूपी निवासी मो.आरिफ व समीर उर्फ छोटा को पीर बाबा, फल मंडी के पास, आजादपुर से 21 जुलाई को पकड़ लिया। यहां ये चोरी की बाइक पर घूम रहे थे। इनके कब्जे से 17 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी एटीएम बूथ में सहायता करने के बहाने कार्ड को बदलकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से जालसाजी के आठ मामलों को सुलझाने का दावा किया है। मूलरूप से बरौती, यूपी निवासी मो. आरिफ कम आय के चलते ठगी करने वाले गिरोह में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें