फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारी व वाहन चोरी करने वाले दो नाबालिग समेत तीन धरे गये

विज्ञापन
विज्ञापन
झपटमारी और वाहन चोरी करने वाले
विज्ञापन

दो नाबालिग समेत तीन धरे गए
- गर्लफ्रेंड के साथ मौज मस्ती करने के लिए देते थे वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर थाना पुलिस ने झपटमारी और वाहन चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों में दो नाबालिग हैं। पुलिस ने इनके पास से दो बाइक, एक स्कूटी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। पकड़े गए एक बदमाश की पहचान उत्तम नगर निवासी श्याम (24) के रूप में हुई। बदमाशों ने बताया कि गर्लफ्रेंड के साथ मौजमस्ती करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि नाबालिग पढ़ाई छोड़ने के बाद गलत संगत में पड़ गए और वारदातों को अंजाम देने लगे।
विज्ञापन

------
दो बदमाश काबू, 30 मामले सुलझे
सागरपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी और झपटमारी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन बाइक और 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने वाहन चोरी के पांच और झपटमारी के 25 मामले सुलझाने का दावा किया है। जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान ईस्ट सागरपुर निवासी अभिषेक (22) और अक्षय शर्मा (22) के रूप में हुई है। जिले में झपटमारी और वाहन चोरी को लेकर पुलिस ने पिकेट लगाया। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बरामद बाइक मायापुरी इलाके से चुराई गई थी। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि चोरी की बाइक का इस्तेमाल झपटमारी के लिए करते थे। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर आरकेपुरम और जनकपुरी से चुराई गई दो बाइक बरामद कर ली। अभिषेक पर पहले से तीन और अक्षय पर छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें