फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कर्नल व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित फाइल.....
विज्ञापन


नौकरी का झांसा देकर ठगी
करता था फर्जी ले. कर्नल
- साउथ एवेन्यु थाना पुलिस ने पत्नी को भी किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खुद को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल होने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोपी अभिमन्यु शर्मा उर्फ अमित शर्मा को पत्नी के साथ साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दंपती को शनिवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। फर्जी ले. कर्नल के ड्राइवर संदीप व सोनू सिंह को छोड़ दिया गया है। ये दोनों अभिमन्यु शर्मा के पीड़ित थे। आरोपी के पास से कुछ फर्जी स्टांप, दो लैपटॉप व दो कागजात बरामद किए गए है।
शुक्रवार शाम दिल्ली के डीआरडीओ ऑफिस में खुद को सेना का लेफ्टिनेंट कर्नल बताकर दाखिल होने की कोशिश कर रहे अभिमन्यु, पत्नी हरजिंदर कौर, ड्राइवर संदीप व सोनू सिंह को पकड़ा गया था। अमित ने आर्मी इंटेलिजेंस की वर्दी पहनी हुई थी। उसने सेना भवन की सिक्योरिटी में लगे नायक को रॉ अफसर का कार्ड दिखाया। नायक ने वर्दी में आई कार्ड मांगा तो वह सकपका गया। इसके बाद संदेह होने पर उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी से करीब तीन घंटे संयुक्त पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों को साउथ एवेन्यू थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने फर्जी ले. कर्नल अभिमन्यु व उसकी पत्नी हरजिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अभिमन्यु लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। 30 जून को हुई व्हाट्स ऐप चैटिंग से पता लगा है कि पत्नी को भी वारदात की जानकारी थी। संदीप व सोनू सिंह उसके पीड़ित है। उसने संदीप से भी पैसे ले रखे थे। उसने आश्वासन दिया था कि वह कुछ दिन उसके ड्राइवर की नौकरी कर ले, फिर वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। वह संदीप को 20 हजार रुपये महीने देता था। वह खुद को सेना का अफसर बताकर दो बार डीआरडीओ भवन में जा चुका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी करीब 12 लोगों के साथ ठगी कर चुका है। हालांकि उसने पांच-छह लोगों के पैसे वापस कर दिए थे।

ले. कर्नल बताकर की थी दूसरी शादी
गाजियाबाद निवासी अभिमन्यु ने नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया था। उसकी पहली शादी वर्ष 2008 में हुई। दो साल बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद वह कॉल सेेंटर में काम करने लगा। यहां उसे हरजिंदर कौर मिली। हरजिंदर को उसने बताया कि वह सेना में ले. कर्नल है। उसने जम्मू-कश्मीर में किसी की पिटाई कर दी थी, इस कारण उसे सेना से निलंबित कर दिया गया था। उसने वर्ष 2016 में हरजिंदर से शादी कर ली थी। उसने दो लाख रुपये में पुरानी इनोवा खरीदी थी।
विज्ञापन


अमर जवान ज्योति पर किया था सैल्यूट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने शुक्रवार को पहली बार सेना की वर्दी खरीदी थी। वर्दी पहनने के बाद वह इंडिया गेट गया और यह दिखाने के लिए कि वह सेना में अधिकारी है, अमर जवान ज्योति पर सैल्यूट किया था। इसके बाद यह सेना भवन पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें