फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रूटी के बहाने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


फ्रूटी देने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो में एक बार फिर मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी परचून दुकानदार हारुन (55) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्ची को फ्रूटी देने का झांसा देकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद निवासी परिवार ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांव में किराये के मकान में रहता है। मंगलवार दोपहर उनकी साढ़े तीन साल की बच्ची खेलते हुए पड़ोस स्थित दुकान पर गई थी। आरोप है कि इस दौरान दुकानदार मूलरूप से मुरादाबाद निवासी हारुन ने बच्ची को फ्रूटी देने का झांसा देकर दुकान के भीतर बुला लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची रोने लगी और अपने घर भाग गई। बच्ची से पूछताछ करने पर उसकी मां को घटना की जानकारी हुई। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई न करने का भी दबाव बनाया लेकिन गांव के अन्य लोग पीड़ित परिवार के साथ आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामले में आरोपी हारुन पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और परचून की दुकान चलाता है। आरोपी पर पॉस्को एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें