फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में गर्भपात कराने वाली महिला के घर पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी में गर्भपात करने वाली महिला के घर पर छापा
विज्ञापन


गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले यंत्र व दवाएं बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
दादरी।
नगर के मोहल्ला गौतमपुरी में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से गर्भपात करने वाली एक महिला के घर पर छापा मारकर डिलीवरी व गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले यंत्र व दवाएं बरामद की हैं। पड़ोसी महिला की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की।
अधिकारियों के अनुसार, नगर के मोहल्ला गौतमपुरी में रहने वाली एक महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी कि पूर्व मंत्री के घर के नजदीक एक महिला अवैध रूप से गर्भपात करने का काम करती है। गर्भपात के दौरान निकलने वाला खून और नवजात शिशुओं के अंग नाली में बहते हुए दिखाई पड़ते हैं। महिला अपने आप को डॉक्टर बताकर डिलीवरी कराने के नाम पर गर्भपात करती है।
विज्ञापन

आरोप है महिला पहले अपने जान-पहचान वाले अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ले जाती थी। जब रिपोर्ट में लड़की होने की पुष्टि हो जाती, तो उसका गर्भपात करती थी। उक्त महिला के स्वास्थ्य विभाग से मिलीभगत के भी आरोप हैं।
शिकायत के आधार पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी में डिलीवरी व गर्भपात से संबंधित दवाइयां व यंत्र बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई की जाएगी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी के चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर छापेमारी के दौरान दवाइयां व अन्य सामान बरामद हुआ। इनको कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें