फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठक ठक गिरोह के बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के लिए उपयोगी
विज्ञापन


ठक ठक गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली और नोएडा में वारदात कर भाग जाते थे तमिलनाडु
कार के आगे कील डालकर वारदात करता है गिरोह
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने ठक ठक गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों तमिलनाडु के रहने वाले हैं। आरोपी दिल्ली और नोएडा में वारदात अंजाम देते थे। कई वारदात के बाद यह तमिलनाडु लौट जाते थे। इनकी पहचान सिल्वा पुत्र पनीर और पनीर पुत्र मारी अप्पा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि बुधवार देर रात हरि दर्शन चौकी के पास दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। बाइक के कागज मांगने पर वह नहीं दिखा पाए। जांच में पता चला दोनों ठक-ठक गैंग के बदमाश हैं। दोनों शिकार की तलाश में नोएडा में घूम रहे थे। एनसीआर में छिपने के लिए मदनगीर दिल्ली में किराए पर कमरा ले रखा था। इस गिरोह में कुल नौ लोग हैं। इनमें महिलाएं भी हैं। कार के आगे कील डालकर या चालक का ध्यान भटका कर वारदात करते हैं। आरोपियों ने दिल्ली में भी कई वारदात की हैं। इन्होंने हाल में ही दिल्ली के बुराड़ी में कार का शीशा तोड़कर 60 लाख रुपये से भरा बैग चुरा लिया था। गिरोह के साहिल, चंदन, सूरज, इंद्रजीत, चंदू और धन लक्ष्मी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें