गुरुग्राम एवं उत्तराखंड के लिए उपयोगी -
लाखों के सामान सहित तीन चोर धरे
फिरोजपुर झिरका। शहर में शुक्रवार देर रात लाखों का सामान चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ घर में सेंधमारी का मुकदमा दर्ज कर चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार रात डाक्टर ओमप्रकाश अपने दूसरे घर पर माता का जागरण करवा रहे थे। इस कारण उनके एक अन्य घर में कोई नहीं था। मौके का फायदा उठाते हुए तीनों चोर रेकी कर घर में घुस गए। उन्होंने अलमारी का ताला तोड़ सोने का गुलीबन्द, हसली, गले का हार, मंगलसूत्र व दो मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और भागने लगे। इसी दौरान डॉक्टर के पड़ोसी की नजर इन पर पड़ी और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुन अन्य लोगों ने मौके पर चोरों को घेर लिया। मामले की जांच कर रहे हवलदार जमशेद ने बताया कि तीनों युवकों को शहर चौकी लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम हासिम पुत्र कासिम निवासी हवननगर थाना नगीना, हरीश पुत्र बिजेंद्र निवासी सेक्टर 5 गुरुग्राम, अमित कुमार पुत्र बच्ची राम निवासी शेरा तला जिला पौड़ी गढवाल उत्तराखंड बताया है। ब्यूरो
फोटो- पुलिस की गिरफ्त में तीनों युवक।