फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी पिता ने दो बेटियों के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: दो नाबालिग बेटियों से पिता ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कोतवाली फेज टू के एक गांव में पिता ने दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म कर दिया। जब यह जानकारी आरोपी की पत्नी को हुई तो वह बच्चियों को लेकर थाने पहुंची। कोतवाली फेज टू पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली फेज टू के एक गांव निवासी महिला की सात साल व नौ साल की दो बेटियां हैं। आरोप है कि महिला शुक्रवार सुबह काम पर चली गई थी। घर पर उसकी दो बेटियां और पिता था। आरोपी पिता ने बेटियों को घर में अकेला पाकर उनसे दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपी बेटियों को रोता-तड़पता छोड़कर भाग गया। जब महिला दोपहर को घर पहुंची तो उसे इस बारे में पता चला। महिला ने आसपास के लोगों से पति के बारे में पूछा, लेकिन किसी को उसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने दोनों बच्चियों की मेडिकल जांच करवाई। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें