फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर घर जा रहे युवक-युवती से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर घर जा रहे युवक-युवती से की मारपीट
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत यूनिवर्सिटी से होली की छुट्टी लेकर घर आ रहे बाइक सवार युवक व एक युवती पर लाठी-डंडा से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर एक नामजद व आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी जितेंद्र को पलवल के गांव हिदायतपुर निवासी योगेश ने बताया कि वह रोहतक स्थित एक यूनिवर्सिटी में बीएमएस (डॉक्टर) का कोर्स कर रहा है। उसी यूनिवर्सिटी से पलवल की कृष्णा कालोनी निवासी प्रीति भी कोर्स कर रही है। गत 19 मार्च को पीड़ित प्रीति को बाइक पर लेकर यूनिवर्सिटी से केएमपी मार्ग होते हुए घर आ रहा था। जब पीड़ित गांव जोधपुर स्थित केएमपी टोल प्लाजा के समीप पहुंचा। तो वहां पर पहले से मौजूद गांव रतिपूर निवासी अभिषेक व उसके आठ अन्य साथियों ने पीड़ित को घेर लिया और लाठी-डंडा से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित व प्रीति दोनों को चोटें आई और हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------------------
खिचड़ी में जहर मिलाने का आरोप
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव मीसा में मामूली कहासुनी को लेकर सुसरालजनों ने एक विवाहिता को खिचड़ी में जहरीला पदार्थ मिलाकर जबरन खिला दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी सुसराल पक्ष के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी महेंद्र के अनुसार पलवल के गांव मीसा निवासी नीलम ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि गत 18 मार्च को गैस सिलेंडऱ को लेकर घर में झगड़ा हो गया था। उसी बात को लेकर पीड़िता को उसके पति नरेंद्र, देवर अजीत व केशव ने पकड़ लिया और सास रामवती ने जबरन खिचडी में जहरीला पदार्थ खिला दिया। फिलहाल पीड़िता स्वस्थ है और अपनी बहन के घर होड़ल है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें