फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट करने वाले गिरोह के दो गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। फेज-थ्री पुलिस ने शनिवार रात को लूटपाट और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल और बाइक समेत आदि काफी सामान बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मोनू जाटव, कामरान उर्फ हर्ष उर्फ ए अरशद को ममूरा से बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की बाइक पर गलत नंबर लिखा था। पूछताछ के बाद ममूरा स्थित उनके कमरे से दो लैपटॉप, 8 मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी बाइक चोरी करके फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच देते थे। पुलिस ने बताया कि 10 से अधिक वाहनों को बेचने की बात आरोपियों ने कबूल की है। ब्यूरो
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल
नोएडा। सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र की सेक्टर-76 स्थित महागुन सोसायटी के पास बाइक सवार बदमाशों ने अमित मिश्रा से मोबाइल लूट लिया। आरोप है कि पीड़ित ने कोतवाली जाकर घटना की सूचना दी तो पुलिस ने मामले को गुमशुदगी में दर्ज कर लिया है। पीड़ित अमित मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम को महागुन मार्डन से निकले ही थे कि एक व्यक्ति का फोन आ गया। वह फोन पर बात ही कर रहे थे कि बाइकर्स उनके पास आए और मोबाइल लूटकर भाग गए। वहीं एसपी सुधा सिंह ने बताया कि इस तरह की जानकारी उनको अभी नहीं मिली है। अगर किसी पुलिसकर्मी ने ऐसा किया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें