तस्करों के चंगुल से गोवंश मुक्त कराया
तावडू। गोरक्षा दल ने वध के लिए लेकर जा रहे एक गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों के विरुद्घ गोसंरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोरक्षा दल के सदस्य मोहित ने पुलिस को बताया की वह अपने साथी जितेंद्र निवासी मानेसर व दवेंद्र निवासी भिवाड़ी के साथ गांव राठीवास में मौजूद था। उसी दौरान सूचना मिली कि एक गाड़ी में आरोपी एक गोवंश को वध की नीयत से तस्करी कर अलवर जिला के गांव खेड़ी जाएंगे। सूचना के बाद उसने अपने साथियों की मदद से गांव राठीवास शनि मंदिर के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक गाड़ी गांव आकेड़ा के कच्चे रास्ते से आई। ड्राइवर को गाड़ी रोकने का इशारा किया गया तो आरोपी उसको मौके पर छोड़ भाग गए। जिन्हें साथियों की मदद से काबू किया गया। गोरक्षा दल के सदस्य मोहित की शिकायत पुर पुलिस ने आरोपी विनयपाल व धर्मपाल निवासी गांव नानूकलां थाना पाटौदी के विरुद्घ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।