इंदिरापुरम के लिए
----------
हेडिंग: छेड़छाड़ का विरोध किया तो कंपनी से निकाला
आईटी कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-58 स्थित एक आईटी कंपनी में छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को नौकरी से निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने कंपनी के तीन अधिकारियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, इंदिरापुरम निवासी महिला का आरोप है कि 6 माह पहले टीम लीडर दिव्यांशु ने उसे केबिन में बुलाया और छेड़खानी करने लगा। महिला ने किसी तरह केबिन से भाग गई। आरोपी ने उसका पीछा किया और लिफ्ट के पास भी छेड़खानी की। इस घटना की शिकायत महिला ने कंपनी के डायरेक्टर चेतन व अजय से की। दोनाें ने महिला को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया, लेकिन दोनों ने भी इंसाफ दिलाने के नाम पर छेड़छाड़ की और संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब तीनों आरोपियों से महिला परेशान हो गई तो उसने कंपनी व्हाट्स ऐप ग्रुप पर इसके बारे में बता दिया। इस पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।