फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जीजा साले की मौत, गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में जीजा साले की मौत, गांव में मातम
विज्ञापन

-तावडू-नूंह रोड पर गांव चिलावली मोड़ के निकट हुआ हादसा
तावडू। तावडू-नूंह रोड पर गांव चिलावली मोड़ के निकट बाइक पर सवार जीजा-साले की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया।
विज्ञापन

गांव भाजलाका निवासी पूर्व सरपंच मोहम्मद खालिद थाना तावडू ने बताया कि उसके चचेरे भाई का बेटा हाशिम ( 20) व दामाद खालिद (22) निवासी गांव टेवबास जिला अलवर बृहस्पतिवार को सिलखों की ओर से गांव भाजलाका आ रहे थे। रात करीब 8:45 बजे जब वह तावडू-नूंह रोड पर गांव चिलावली मोड़ के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में खालिद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हाशिम ने हॉस्पिटल में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान चिलावली मोड़ पर गांव भाजलाका आने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा उसका 20 वर्षीय भतीजा नफीस भी घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटीं है। हादसे की भनक लगते ही गांव में मातम पसर गया। मृतक हाशिम मेडिकल का छात्र बताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें