फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य संस्करणों के लिए
विज्ञापन

------------------
हेडिंग: टैक्स में छूट दिलाने का झांसा दे विदेशियों से एेंठते थे पैसे
सबहेड: कनाडा सहित अन्य देशों के लोगों को ठगने वाले कॉल सेंटर का खुलासा
सेक्टर-63 से गिरोह सरगना गिरफ्तार, पांच आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-63 में एक साल से चल रहे कनाडा सहित कई देशों के नागरिकों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी विदेशी नागरिकों को टैक्स में लाखों की छूट दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठ लेते थे।
विज्ञापन

साइबर क्राइम सेल के प्रभारी निरीक्षक जहीर खान के अनुसार, बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम सेल और फेस-3 कोतवाली पुलिस ने डी-242, सेक्टर-63 में छापा मारकर साहिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके पांच साथी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। शाहदरा दिल्ली निवासी साहिल गिरोह का सरगना है। उसे कनाडा समेत कई देशों के टैक्स नियमों के बारे में अच्छी जानकारी है। आरोपी इंटरनेट कॉलिंग कर संपर्क करते थे। जिस देश के शख्स को ये फोन करते थे। वहीं का नागरिक खुद को बताते थे। इसके बाद टैक्स में अच्छी छूट दिलाने का भरोसा दिलाकर लाखों का फायदा दिलाने की बात करते थे। इसके बाद कमीशन के तौर पर पैसा ऑनलाइन मंगा लेते थे। आरोपियों ने सैकड़ों लोगों से ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सीपीयू, 1 राउटर, 1 डी-लिक डिवाइस, 2 लैपटॉप और एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें