फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपराध संक्षेप

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज ई-सिगरेट की तस्करी करने वाले दो नेपाली गिरफ्तार
विज्ञापन


नई दिल्ली। मध्य जिले की नशा तस्कर विरोधी टीम ने चाइनीज ई-सिगरेट की तस्करी करने वाले दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी जनपथ मार्केट, कनॉट प्लेस और करोल बाग मार्केट में अवैध रूप से ई-सिगरेट की आपूर्ति कर चुके हैं।
सोमवार को वह ई-रिक्शे में सिगरेट की 15 बोरियों रखकर अजमेरी गेट के पास खेप पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 अलग-अलग फ्लेवर की 2970 चाईनीज ई-सिगरेट की डिब्बी और तस्करी में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि आरोपियों की पहचान नेपाल के रूपकांड़ी निवासी विश्वनाथ बरई (25) और नॉन पारसी निवासी गंगाराम चौधरी (30) के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन



नौ साल से फरार भगोड़े बदमाश पकड़े
नई दिल्ली। उत्तरी जिला की बुराड़ी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में नौ साल से फरार भगोड़े बदमाश को पकड़ा है। बदमाश की पहचान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी बिजेंद्र उर्फ तिवारी के रूप में हुई है। उसे तीस हजारी कोर्ट ने वर्ष 2016 में भगोड़ा करार दिया था। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया के अनुसार, जिले में भगोड़े बदमाशों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। एक अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बुराड़ी थाने का एक भगोड़ा बदमाश करीब नौ साल से लोनी इलाके में छुपकर रह रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर इलाके में दबिश दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन


-

पुलिस ने दो लुटेरे पकड़े
नई दिल्ली। उत्तरी जिला की सब्जी मंडी थाना पुलिस ने धारदार हथियार के बल पर लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और लूट किया गया 5,400 रुपये बरामद किए हैं। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया के अनुसार, बदमाशों की पहचान मोरी गेट निवासी रिंकू उर्फ गेंडा और टीटू उर्फ अखिल के रूप में हुई है। रिंकू पर पहले से हत्या के दो मामले दर्ज हैं। वहीं, अखिल पर पहले से ही एक आपराधिक मामले दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें