फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
केएमप
विज्ञापन

तावडू। केएमपी एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रॉला से कार के टकराने से महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने अपने ट्रॉला को अचानक साइड दबाकर रोक दिया। जिसके कारण एक कार उससे जा टकराई। जिसमें सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वही अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमृतसर की रंजीत एवेन्यू कॉलोनी निवासी कमलप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार हरीश कुमार, ज्योति शर्मा व परमजीत के साथ अपनी कार में सवार होकर वृंदावन मथुरा जा रहे थे। जब वह केएमपी सड़क मार्ग पर तावडू उपमंडल के अंतर्गत गांव डिंगरहेड़ी के नजदीक पहुंचे तो उनके आगे बड़ी तेज रफ्तार 1 ट्रोला चल रहा था। कमलप्रीत के मुताबिक उन्होंने अपनी कार को साइड से निकालने की कोशिश की तो ट्रोला चालक ने बिना कोई सिग्नल दिए अपने ट्रॉला को साइड लेकर अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी कार ट्रोला से जा टकराई। सभी घायलों को उपचार के लिए तावडू के ग्लोबल हेल्थ केयर व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि ट्रॉला चालक कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया और इसके बाद वह ट्रोला को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें