फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू । तावडू के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने महिला शिक्षकों पर फीस हड़पने, हेराफेरी, पढ़ाई के प्रति गंभीर नहीं होने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शिक्षा निदेशालय, विधायक संजय सिंह, एसडीएम डॉ. नरेश कुमार, डीएसपी सुरेंद्र कुमार के समक्ष की। जिसके बाद एसडीएम डॉ. नरेश कुमार ने इन महिला शिक्षिकाओं को कार्यालय में तलब किया और पूछताछ की। इससे पहले महिला शिक्षक प्रधानाचार्य पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने बताया कि महिला शिक्षकों और पूर्व प्रधानाचार्य ने स्कूल में दाखिला कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई है। विधायक व एसडीएम के सामने आरोप लगाते हुए कहा कि गणित शिक्षिका द्वारा उन पर अपनी हाजिरी को पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है। विज्ञान की शिक्षिका पर कभी समय से नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षिकाओं ने फरवरी माह के दौरान विद्यार्थियों से फीस लेकर अपने पास रख ली। जांच के बाद लिए गए अतिरिक्त शुल्क को वापिस कराया गया। विद्यालय में तकरीबन 49 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला उनके सामने आया था जिसमें महिला शिक्षक भी संलिप्त मिली। वहीं एसडीएम द्वारा पूछताछ में महिला शिक्षकों ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि आरोपी प्रधानाचार्य उनके साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें जबरन परेशान करते हैं। इसको लेकर उन्होंने पुलिस व शिक्षा विभाग में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। आरोप पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें