नूंह। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को अवैध शराब को नष्ट किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला हेडक्वार्टर के डीएसपी सुधीर तनेजा, नूंह सिटी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के अलावा नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि सिटी थाना में काफी समय से पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब एकत्रित थी। जिसे कोर्ट के आदेश पर नष्ट किया है। बरामद की गई शराब में अंग्रेजी शराब की 5230 व देसी शराब की 369 बोतल को नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर पुलिस द्वारा अवैध रूप से कार्य कर रहे हैं तस्करों से शराब को बरामद किया जाता है। इसके काफी समय के बाद नष्ट किया जाता है। इससे पूर्व जिले के विभिन्न थानों में इस तरह की शराब को जेसीबी की मदद से दबाया गया है।
फोटो ऱ् शराब को नष्ट करने के दौरान डीएसपी सुधीर तनेजा व अन्य पुलिस कर्मी।
सड़क दुर्घटना महिला की मौत
नगीना। खंड के गांव दानीबास की 55 वर्षीय महिला जननी बुधवार सुबह अपने घर से बेटे के साथ नगीना बाजार में खरीदारी करने के लिए निकली। तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। यह दुर्घटना गोहाना रीठट रोड पर प्रताप बास के पास हुई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार को मामूली चोटें आई हैं। गाड़ी चालक मौके से टक्कर मारकर फरार हो गया। परिवार की तरफ से नगीना पुलिस थाने में शिकायत दी गई है।