फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के एक गांव में नाबालिग का तमंचे के बल पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इस दौरान अश्लील फोटो भी खींच लिए जिनके वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। कुछ समय बाद पीड़िता की शादी होने के बाद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे उसकी शादी भी टूट गई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर तावडू पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि 2020 के अक्टूबर माह में एक दिन उनकी पत्नी अपने पुत्र और पुत्रवधू के साथ नवासे के लिए अस्पताल गई हुई थी। वहीं वह स्वयं अपनी दोनों नाबालिग पुत्रियों के साथ मकान में सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान चिलावाली निवासी रुफ़्फ़ा, अप्पी व अलीम उसके घर से एक नाबालिग बेटी को तमंचे के बल पर उठाकर ले गए। जिसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब उन्हें पुत्री के गायब होने की सूचना पर खोजबीन शुरू कर दी। तलाश करने पर उनकी नाबालिग बेटी बाजरे के खेत में मिली। इस दौरान खेत का घेराव करने पर दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। जबकि एक फरार हो गया। जिसके बाद गांव के सरपंच को मौके पर बुलाया गया। पंचायत के दौरान परिवार ने अपनी इज्जत को बचाने के लिए मामले को वहीं खत्म करने का फैसला लिया और आरोपियों को छोड़ दिया गया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर उनकी पुत्री की एक अश्लील वीडियो भी बनाई, जिसकी धमकी देकर वह बार-बार दुष्कर्म किया गया। उन्होंने बेटी के बालिग होने पर गत 3 जून को शादी भी कर दी, लेकिन आरोपियों ने अश्लील वीडिया और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह फोटो और वीडियो उसके ससुराल पक्ष तक भी पहुंचे जिनके कारण उसकी शादी टूट गई है। पीड़िता के पिता के ब्यान पर तावडू सदर थाना पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें