फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो युवकों के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 7.94 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। खोड़ा और इंदिरापुरम थाने में पुलिस ने साइबर ठगी के दो मामले 25 अक्तूबर की रात दर्ज किए। पहला मामला खोड़ा के दीपक विहार निवासी अमित कुमार बंसल का है। तीन अज्ञात लोगों के खातों में उनके खाते से 16 जून से 16 अक्तूबर के बीच 6.94 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। वहीं, दूसरे मामले में नीतिखंड एक निवासी ज्ञान शंकर से ऑनलाइन किए भुगतान की रकम वापस करने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमित कुमार बंसल ने बताया कि 17 अक्तूबर को वह बैंक में अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाने गए थे। तब उन्हें पता चला कि 16 जून से 16 अक्तूबर के बीच उनके खाते से 6.94 लाख रुपये गोविंद, रुचि व एक अन्य व्यक्ति के खातों में ट्रांसफर हुए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। वहीं, ज्ञान शंकर ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन वेबसाइट से एक लीटर सप्लीमेंट ऑर्डर किया था। कोरियर में ठगों ने सप्लीमेंट की जगह पानी भरी बोतल भेज दी। जब उन्होंने कंपनी के नंबर पर रुपये वापस करने के लिए फोन किया तब ठगों ने उन्हें एक लिंक भेजा। बताया कि लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये कट गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है उनकी जानकारी बैंक से मांगी गई है। जल्द ही आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें