फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेशर बंद होने के बावजूद भी चल रही थी।-खनन अधिकारियों को क्रेशर पर मौके पर मिला काफी पत्थर। मुकदमा दर्ज -पुनहाना के जखोकर गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। गांव जखोकर स्थित मेसर्ज डी ग्रिट उद्योग पर 4 अप्रैल को महानिदेशक खान एवं भूविज्ञान विभाग द्वारा क्र शर को आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया था। इसके बावजूद खनन विभाग के अधिकारियों को क्र शर शुक्रवार को चलती हुई मिली और काफी पत्थर भी मिले। पुन्हाना पुलिस ने खनन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन

खनन विभाग के खनन निरीक्षक भानु प्रताप व शाह आलम दीन के नेतृत्व में निरीक्षण टीम जांच क्र शर जांच करने पहुंची। जांच में क्र शर चालू हालात में था। एक पत्थर की गाड़ी क्र शर की होदी में खाली हो रही थी तथा एक डंपर परिसर में खड़ा था। जिसका चालक टीम को देखकर मौके से भाग गया। इसके अलावा क्र शर परिसर में वाहनों के ताजा आवाजाही के निशान मौजूद थे।
खनन निरीक्षक ने बताया की जब क्रशर के मुनीम से पत्थर के बिल और कागजात मांगे तो देने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2021 जांच के दौरान क्र शर पर 4098 मैट्रिक टन पत्थर पाया गया था। जिसे बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। स्टोन क्र शर द्वारा खरीद फरोख्त के कोई बिल कार्यालय में जमा नहीं करवाये जिसके कारण क्रशर का ई-रवाना रोकने के 4 अप्रैल 2022 को आदेश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें