फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। कागजों में विकास कार्य दिखाकर तत्कालीन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अमित कुमार और नूंह जिला परिषद प्रमुख अनीसा बानो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बिना विकास ही करीब 30 लाख रुपये हड़पने पर मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस बृहस्पतिवार देर शाम केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम के एसआई रणधीर सिंह ने पुन्हाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 2017-18 में एक शिकायत गुप्तचर विभाग पंचकूला को मिली। जिसमें जिला प्रमुख अनीशा बानो व बीडीपीओ अमित कुमार द्वारा पिनगवां खंड के कई गावों में विकास कार्यों के करीब तीस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। विभाग के आदेश पर जब उन्होंने विकास कार्यों की जांच की तो पता चला की मौके पर काम हुआ ही नहीं है। करीब 29 लाख 32 हजार रुपये की राशि बैंक खातों से निकाली गई है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त विकास कार्यों की जांच बीडीपीओ पुन्हाना पिनगवां के ग्राम सचिव सुनील कुमार व इकरार द्वारा कराई गई । उन्होंने बताया कि जब बैंक खातों का हवाला दिया गया तो पता चला कि बैंक के केवाईसी फार्म एचडीएफसी बैंक पुन्हाना में केवल बीडीपीओ अमित कुमार का नाम है जबकि नियमानुसार किसी और कर्मचारी और अधिकारी का नाम होना अनिवार्य था।
अमित कुमार के खिलाफ अन्य कई गबन के मुकदमे दर्ज है। फिलहाल वो जेल की सलाखों के पीछे है।
इन जगहों पर दिखाया गया था विकास कार्य
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने जांच में पाया कि गांव नीमखेड़ा में माजिद के घर से रशीद के घर तक नाली सहित इंटरलॉकिंग टाइल रास्ते में निर्माण के लिए पांच लाख 29 हजार रुपये, पीडबल्यू रोड से नाले सहित मस्जिद तक इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण के लिए एक लाख 38 हजार रुपये, जाहिद के घर से कुआं तक नाली सहित इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए 42 हजार रुपये, इब्राहिम बिल्ला के घर के पास बीसी चौपाल के लिए 6 लाख 35 हजार रुपये, गांव बडेड में नसरू के घर से उस्मान के घर तक नाले सहित इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए 2 लाख 5 हजार रुपये, शेरू पुत्र उमर सिंह के घर के पास पानी के टैंक के निर्माण के लिए 39 हजार रुपये, पीडबल्यूडी रोड से सोदान के घर तक इंटरलॉकिंग रास्ता निर्माण के लिए 3 लाख 97 हजार रुपये, देवी सिंह के घर के पास बीसी चौपाल के निर्माण के लिए 6 लाख 35 हजार रुपये, गांव झिमरावट के फिरोजाबास में आठ घरों के पास पानी के टैंक के निर्माण के लिए 3 लाख 12 हजार रुपये सहित कुल 29 लाख 32 हजार रुपये की राशि जिला परिषद नूंह से बीडीपीओ अमित कुमार के खाते में डाले गए। जब इन कार्यों की जांच की गई तो मौके पर कोई काम नहीं हुआ बल्कि पूरी राशि निकाली जा चुकी थी।
विज्ञापन

पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई रणधीर सिह की शिकायत पर पिनगवां के तत्कालीन बीडीपीओ अमित कुमार और नूंह की जिला प्रमुख अनीशा बानो के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें