फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

::::: दिल्ली और नूंह के ध्यानार्थ ::::

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र से गुवाहाटी भेजे गये 50 लाख रुपये के पान मसाले को गायब करने के आरोपी चालक को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साजिद नूंह का रहने वाला है। पुलिस ने उसे 10 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 14 जून को दिल्ली के तिलकनगर निवासी गगनदीप ने थाना राई में शिकायत दी थी कि चालक साजिद ट्रक में 50 लाख रुपये का पान मसाला भरकर गुवाहाटी के लिए चला था। रास्ते से ही ट्रक गायब हो गया। उसके बाद से चालक का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। ट्रक का जीपीएस बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि चालक साजिद ने रास्ते में पान मसाला को बेच दिया था। उसके बाद ट्रक को बिहार के अररिया जिले में छोड़ दिया था। अब उसे उसके निवास स्थान नूंह के खानपुर घाटी से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ट्रक और पान मसाला को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें