फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। छह करोड़ से अधिकर सिगरेट से भरा एक ट्रक कंटेनर तावडू थाना क्षेत्र की सीमा से लापता होने का मामला सामने आया है। ट्रक कंटेनर कंपनी के मैनेजर ने लूट की आशंका जताई है। जिनकी शिकायत पर तावडू सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अलवर थाना बहरोड मोहल्ला सबलपुरा निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि वह कपूर डीजल गैरेज प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली की एक कंपनी में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी का एक ट्रक कंटेनर 8 अगस्त सुबह 6 बजे सहारनपुर से कुंडली, पचगांव, धारूहेड़ा, जयपुर से होते हुए अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। जिसमें 6 करोड़ 53 लाख 26 हजार 171 रुपये के सिगरेट के 703 कार्टून थे। कंपनी द्वारा गाड़ी में लगे ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से ट्रैकिंग की जाती है। उन्होंने देखा कि उनका ट्रक कंटेनर अपने निर्धारित रूट पर ना जाकर तावडू थाना क्षेत्र की लोकेशन पर दिखा तो उन्होंने अपने ट्रक चालक सुखविंदर सिंह को फोन किया। फोन लगातार बंद आने से उन्होंने चालक और गाड़ी की तलाश शुरू की लेकिन गाड़ी व चालक का कोई सुराग नहीं लगा। उन्हें शक है कि उनकी गाड़ी और चालक का अपहरण करके माल सहित गाड़ी को लूट लिया गया है।
तावडू सदर थाना प्रभारी चन्द्र भान ने बताया मैनेजर के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही गाड़ी को बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें