फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़ छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। फिरोजपुर झिरका शिव मंदिर से शुक्रवार की देर शाम ड्यूटी देकर आ रहीं 5 महिला पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला पुलिसकर्मियों ने नूंह सिटी थाना में अज्ञात पांच युवकों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एएसआई सरोज, सिपाही ललिता, उषा, जगवंती व ललिता फिरोजपुर झिरका शिव मंदिर से ड्यूटी कर नूंहू की ओर आ रही थीं। उक्त युवक फिरोजपुर झिरका से उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे। रास्ते में इन अज्ञात युवकों द्वारा गंदे इशारे कर रहे थे। वे महिला पुलिसकर्मियों की गाड़ी के आगे पीछे अपनी गाड़ी लगा रहे थे।
नूंह में खेड़ला मोड़ पर दो महिला पुलिसकर्मियों को अपने घर जाने के लिए उतरना था। तभी युवकों ने गाड़ी से उतर चुकीं महिला पुलिस कर्मियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर मारपीट भी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके की भनक पाकर उक्त युवक मौके से फरार हो गए। इस मामले में नूंह सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों ने पांच युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। जिसकी पुलिस जांच में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि युवकों की पहचान नहीं हुई है लेकिन पुलिस ने उनकी गाड़ी का नंबर ले लिया है। जिसे पुलिस ट्रैस करने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पुलिस दोषियों की पहचान कर गिरफ्तार करेगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें