पुन्हाना। क्षेत्र में महिलाओं द्वारा अश्लील वीडियो चैटिंग से अमीर लोगों को फंसा का ठगने का बड़ा रैकेट चल रहा है। शर्म और बदनामी के डर से लोग ठगे जाने के बाद भी पुलिस में शिकायत नहीं कर रहे हैं। वहीं पुलिस के पास लिखित शिकायत न आने से पुलिस भी ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। शुक्रवार को दो ऐसे ही पीड़ित लोग नूंह थाना पहुंचे, उन्होंने पुलिस को आपबीती तो बताई लेकिन बदनामी के डर से पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत नहीं दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात महिला व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग करती है। अश्लील वीडियो शूट कर ब्लैकमेलिंग करती हैं। ऐसे में उनसे लाखों रुपये की मांग की जाती है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं करते तो वीडियो रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया और उसके परिवार, रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देती हैं। बदनामी के डर से लोग पुलिस में इसकी कोई शिकायत तक नहीं दे रहे हैं।
क्या कहती है पुलिस
नूंह शहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने माना कि ऐसा ठगी का धंधा जोरों पर चल रहा है, बृहस्पतिवार को भी ऐसा एक सम्मानित व्यक्ति उसके पास आया लेकिन उसने बदनामी के डर से कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। जब तक कोई पीड़ित व्यक्ति ऐसे ठगों के खिलाफ कार्रवाई कराने के बारे लिखित शिकायत नहीं देता है तो वे भी कुछ नहीं कर सकते। वहीं उन्होंने लोगों से आह्वान किया की अनजान महिला का फोन उठाने से परहेज करें।