फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन्हाना प्रकरण- चार और आरोपी गिरफ्तार, अबतक 14 आरोपियों को पकड चुकी है पुन्हाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पुन्हाना जुनैद की मौत के बाद हुए प्रदर्शन और आगजनी मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। अब तक पुलिस कुल 14 आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी खालिद, दिलशाद, नियामत और नसीम को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि पुन्हाना में जमालगढ़ निवासी जुनैद की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर जान लेवा हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मंगलवार देर रात पुन्हाना पुलिस ने पैमाखेेड़ निवासी खालिद, वार्ड नंबर 11 पुन्हाना निवासी दिलशाद, नियामत और नसीम को गिरफ्तार किया है। इससे पहले अरशद, सहीर, राहुल, आदिल़, मोहम्मद आसिफ, मोहसिन, फैज, मुद्दीन, हासम, सैकुल को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए आठ टीमें गठित की हुई है।
बता दें कि जुनैद की मौत के लिएफरीदाबाद पुलिस कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुऐ कुछ लोगों ने जुनैद के शव को पुन्हाना अनाज मंडी के पास मुख्य मार्ग पर रखकर रोड जाम कर दिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुन्हाना सिटी पुलिस चौकी प्रभारी हरदेव सिंह, पीसीआर ड्राइवर लोकेश पर जानलेवा हमला किया। पुलिस की सरकारी गाड़ी में आग लगाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम किया। इस बवाल में पुन्हाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सोमवार को करीब 208 खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमें 58 नाजमद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो पुलिस की हिरासत में पकडे गऐ आरोपी चारों आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें