फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोनिका नागर की हत्या की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी, लापरवाही पर एसएसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार उठ रहे सवालों व परिजनों के आरोपों के बाद लिया गया फैसला
विज्ञापन

घोड़ी बछेड़ा गांव का है मामला, मुख्य आरोपी समेत दो हो चुके हैं गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। घोड़ी बछेड़ा गांव में नवविवाहिता मोनिका नागर की हत्या की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। मामले में लगातार उठ रहे सवालों, परिजनों के आरोपों और जांच में कथित लापरवाही को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने यह फैसला लिया है। अब तक मामले की जांच दादरी पुलिस कर रही थी। वहीं, जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में दादरी थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) दीनानाथ को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं की दोबारा समीक्षा करते हुए साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कुछ और गंभीर धाराएं जोड़ने की तैयारी है। एसीपी, ग्रेटर नोएडा व क्राइम राधा रमण सिंह ने बताया कि दो दिन पहले मामले की जांच क्राइम ब्रांच को हस्तांतरित किया गया। टीम तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच में लगी है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो की होगी वैज्ञानिक जांच
वारदात के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिला फंदा लगाती हुई दिखाई दे रही है। दावा किया गया कि वीडियो मोनिका का है, हालांकि परिजनों ने दावे को खारिज करते हुए वीडियो को पुराना और अधूरा बताया है। परिजनों का आरोप है कि हत्या को आत्महत्या साबित करने और जांच को भटकाने के लिए वीडियो वायरल किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने वीडियो की फोरेंसिक जांच कराने का फैसला किया है, ताकि यह पता चल सके कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और उसमें किसी प्रकार छेड़छाड़ हुई है या नहीं।
क्या है पूरा मामला
मूलरूप से दुजाना की मोनिका नागर के पिता का निधन पहले ही हो चुका है। वह नोएडा के बरौला गांव में मां के साथ रहती थी। तीन महीने पहले ही उसने घोड़ी बछेड़ा निवासी अनुज चौहान से प्रेम विवाह किया था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि 7 मई को अनुज चौहान ने उसकी हत्या कर दी। उनका कहना है कि वारदात की जानकारी मिलने पर जब घोड़ी बछेड़ा पहुंचे तो आरोपी शव को वाहन में रख रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वाहन का पीछा किया तो आरोपियों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को ग्रेटर नोएडा के जंगल क्षेत्र में ले जाकर आग लगा दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर शव को कब्जे में लिया था और पोस्टमार्टम कराया था। परिजनों ने दादरी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पुलिस अब तक मुख्य आरोपी अनुज चौहान और पेट्रोल उपलब्ध कराने वाले युवक को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


संपत्ति के लालच में हत्या का आरोप
मृतका के परिजनों का कहना है कि मोनिका के नाम करोड़ों की संपत्ति थी। इसी के लालच में अनुज ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी की। परिजनों का दावा है कि शादी के बाद मोनिका की संपत्तियां बेचकर पहले आरोपी ने स्कॉर्पियो वाहन खरीदा। आरोपी के पास फॉर्च्यूनर भी है, जबकि वह पहले ऑटो चलाता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें