फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रिकेट लवर्स ने एलसीसी को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। पिच पल्स क्रिकेट मैदान पर चल रहे सावन शनिवार टी-20 टूर्नामेंट के गोल्ड फाइनल का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें क्रिकेट लवर्स ने लॉयंस क्रिकेट क्लब (एलसीसी) को 41 रन से हराया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट लवर्स ने पांच विकेट पर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। अरविंद चौधरी ने 65 और ललित शर्मा ने 50 रन की पारी खेली। एलसीसी से मोहम्मद सलमान ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीसी नौ विकेट पर 153 रन बना सकी। मोहम्मद सलमान ने 37 रन की पारी खेली। क्रिकेट लवर्स से ईशान शर्मा व नितिन आहूजा ने दो-दो विकेट हासिल किए। मोहम्मद सलमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें