फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फाइनल में बेटियों का कौशल देखने को उत्सुक रहे क्रिकेट प्रेमी

विज्ञापन
जनरल गंज इलाके में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच को बड़ी स्क्रीन पर देखतीं युवतियाँ। 
विज्ञापन
मथुरा। देश की नजरें आज एक बार फिर अपनी बेटियों पर टिकी हैं। महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत देखने के लिए मथुरा के क्रिकेट प्रेमियों में खासी उत्सुकता रही। बेटियों ने पहले खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया तो क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने अपने घरों में महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ते देखा।
विज्ञापन

भारत की सलामी बल्लेबाजों ने दमदार शुरुआत दी। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया के लिए सधी हुई शुरुआत की। दोनों ने 103 रनों की जिम्मेदार पारी खेली। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने सात विकेट के नुकसान पर 299 रनों को लक्ष्य रखा। इसमें हरमनप्रीत, दीप्ति शर्मा ने अविजित अर्धशतक लगाया। इसके बाद खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की की खिलाड़ियों ने भी दमखम के साथ मुकाबले को आखिरी तक रोमांचक बनाए रखे। क्रिकेट प्रेमियों ने बड़ी स्क्रीन पर भी मैच देखा। उनका कहना था कि भारत की बेटियों ने शानदार खेल दिखाया है।

पहली बार देखा बेटियों को खेलते हुए
- क्रिकेट में टीम इंडिया को कई बार देखा, लेकिन बेटियों को पहली बार देखा है। जनरलगंज के प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह क्रिकेट के दीवाने हैं, लेकिन अभी तक बेटियों को क्रिकेट खेलते हुए नहीं देखा। पहली बार उन्हें देखा है। देखकर जो अनुभूति हो रही है उसको बयां नहीं कर सकते हैं। इसी तरह डेंपियर नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह भी पहले बार महिला क्रिकेट देख रहे हैं। नारायण सिंह ने भी कुछ इसी प्रकार की बात कही, साथ ही बेटियों की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें