फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार्तिक पूर्णिमा पर हरदोई रोड रहेगा बंद, होगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नानार्थियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने कन्नौज-हरदोई रोड को बंद करने का निर्णय रविवार को लिया है। इसके लिए चार नवंबर से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा और छह नवंबर की रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन इसके लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर वैशाली, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. प्रियंका बाजपेई, यातायात निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी ने महादेवी घाट का निरीक्षण किया। यहां पांच नवंबर को लगने वाले मेला व स्नानार्थियों की सुविधा के लिए की गई तैयारी की समीक्षा की गई। बताया गया कि चार नवंबर की शाम आठ बजे से छह नवंबर की रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया बंद रहेगा। इस दौरान हरदोई क्षेत्र से आने वाले वाहनों को अरौल होकर निकाला जाएगा। इसी प्रकार औरैया, तिर्वा की ओर से हरदोई की ओर जाने वाले वाहनों को बिल्हौर होकर निकाला जाएगा। इस दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, गोताखोरों की तैनाती एवं मार्ग व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें