-सवारी ढोने वाले वाहनों के पहले दिन हुए 145 चालान, 5 किए सीज
-अन्य नियमों को तोड़ने वाले कुल 7175 चालान, 32 सीज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में तेजी से निजी वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है। खास बात ये है कि यह बिना कॉमर्शियल पंजीकरण के अपने वाहन दौड़ा रहे हैं। नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की है।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस विशेष अभियान की शुरूआत बुधवार से कर दी गई है। इसके तहत ऐसे वाहन चालक जो निजी वाहनों का कमर्शियल उपयोग कर रहे हैं, उन पर लगाम कसी जाएगी। इसकी शुरूआत में ही करीब 145 ऐसे वाहन हैं, जिनके चालान किए गए। वहीं कुल 5 ऐसे वाहन शामिल हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन किया। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने अपने आमतौर पर हुए चालान का क्रम भी जारी रखते हुए कुल 7175 चालान किए गए। 32 वाहनों को सीज किया गया। इनमें से कुछ मैनुअली तो कुछ कैमरों के माध्यम से चालान हुए। इनमें सबसे ज्यादा बिना हेलमेट के हुए, जिनकी संख्या 2988 रही। इसके अलावा नो पार्किंग वाले 579, बिना बीमा वाले 211 और काली फिल्म वाले 12 वाहन इस चालान प्रक्रिया में शामिल हैं।