फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आपात स्थिति में रेलवे स्टेशन पर मिलेगा सीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। त्योहारी सीजन में रेलवे यात्रियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने का प्रयास कर रहा है। हार्ट अटैक की स्थिति में मरीज को फौरन सीपीआर मिल सके, इसके लिए बड़े स्टेशनों पर व्यवस्था की गई है। छठ पूजा तक मुरादाबाद, बरेली समेत 12 स्टेशनों पर डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेंगे। इन सभी को सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में यात्रियों की हार्ट अटैक के कारण मौत के मामले सामने आए। कुछ ऐसे मामले भी हैं जिसमें आरपीएफ या जीआरपी ने यात्री को सीपीआर देकर जान बचाई। ऐसे में रेलवे ने सीपीआर को अनिवार्य प्राथमिक चिकित्सा में शामिल करते हुए स्टाफ की ट्रेनिंग करा दी है। यात्री द्वारा रेल मदद के नंबर 139 पर कॉल करने पर चिकित्सकीय सहायता के लिए 100 रुपये चुकाने होंगे। इसमें डॉक्टर के परामर्श के साथ मरीज को दवा भी मिलेगी। हालांकि आपात स्थिति में मरीज से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और दवा भी निशुल्क दी जाएगी। डॉक्टर के पर्चे से दवा खरीदने या बिना पर्चे के मिलने वाली दवाओं के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर भी खोला गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि स्टेशनों पर मेडिकल टीम के उन्हीं सदस्यों को तैनात किया गया है, जो सीपीआर देना जानते हैं।
00

महंगी लाइसेंस फीस, छह माह बाद भी नहीं हुआ कैंटीन का टेंडर
रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालित करने के लिए आईआरसीटीसी ने महंगी लाइसेंस फीस रखी है। इसके कारण सात माह में इसका टेंडर नहीं उठ पाया है। पांच बार रेलवे टेंडर जारी कर चुका है। कैंटीन संचालन के लिए लाइसेंस का शुल्क पहले 50 लाख रुपये सालाना था। टेंडर न उठने की स्थिति में इसे 35 लाख तक लाया गया है। इसके बाद भी कोई फर्म संचालन का जिम्मा लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पर किफायती व गुणवत्ता पूर्ण भोजन नहीं मिल पा रहा है। रेल प्रशासन का कहना है कि यदि फरवरी तक टेंडर नहीं उठा तो संचालन का जिम्मा आईआरसीटीसी से हटाकर रेलवे को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें