फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो सेवा से मिलती है 33 करोड़ देवी देवता की कृपा : महंत

Fri, 31 Oct 2025 01:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र : श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में गोपाष्टमी पर गो पूजन करते श्रद्धालु। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां में कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में स्वामी राम नाथ पुरी, स्वामी पृथ्वी पुरी, यजमान मामराज मंगला व श्रद्धालुओं ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ ब्राह्मणों की ओर से पूजन किया गया।
विज्ञापन

महंत जगन्नाथ ने श्रद्धालुओं के साथ मंत्रोच्चारण कर गो सेवा की। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माता यशोदा ने भगवान श्री कृष्ण को बाल्यकाल में पहली बार गायों को चराने के लिए जंगल भेजा था। तभी से गोपाष्टमी मनाए जाने की परम्परा है। इस दिन गौमाता की श्रद्धा व भक्तिभाव से विशेष पूजा की जाती है। उन्होंने बताया कि गौमाता के पूजन से तो सभी 33 देवी देवतागण प्रसन्न होते हैं। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी सीताराम, विजय गोस्वामी, बिल्लू पुजारी, आकाश गिरी, सुक्खा सिंह, नाजर सिंह, भाना राम, संतोष, नीलम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें