संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। लोगों तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल की ओर से चलाई गई मेडिकल वैन गांव अरुणाय में पहुंची। डॉ. पूर्ण मल के नेतृत्व में टीम ने मरीजों का चेकअप करने के बाद उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गई। 49 लोगों इसका लाभ उठाया। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लेकर चल रहे हैं। उसमें सांसद नवीन जिंदल ने 2035 तक लक्ष्य प्राप्ति का जिम्मा उठाया है। सांसद नवीन जिंदल का प्रयास है कि 2035 तक कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र शिक्षा, चिकित्सा, विकास एवं रोजगार में अव्वल रहकर प्रधानमंत्री मोदी के विजन में सहयोगी बने। इसके अलावा सांसद खेल महोत्सव के लिए संसदीय क्षेत्र से तीन लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं जो पूरे हरियाणा में सर्वाधिक हैं। संवाद