फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा परिवर्तन और भविष्य की तकनीक पर देश का फोकस: आरके सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा परिवर्तन और भविष्य की तकनीक पर देश का फोकस: आरके सिंह
विज्ञापन

-नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शनिवार को इलेक्रामा-2023 का शुभारंभ किया गया
-प्रदर्शनी में 75 देशों के 1000 प्रदर्शकों ने अपने उत्पाद लगाए हैं, 35000 खरीदार कर रहे हैं शिरकत
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शनिवार को इलेक्रामा-2023 का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि इलेक्रामा-2023 के 15वें संस्करण का फोकस ऊर्जा परिवर्तन और भविष्य की तकनीक पर है। उन्होंने कहा कि हम जलवायु के अनुकूल होने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह भारत के दृष्टिकोण 2047 के अनुरूप है। प्रदर्शनी में 75 देशों के 1000 प्रदर्शकों ने अपने उत्पाद लगाए हैं वहीं, 35000 खरीदार शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान 300 से अधिक व्यापार वार्ताएं और बैठक होंगी।
आइईईएमए के अध्यक्ष रोहित पाठक ने कहा कि ऊर्जा के मुख्य स्रोत के रूप में ग्रीन इलेक्ट्रिसिटी में परिवर्तन ने हमें ऊर्जा पर आत्मनिर्भर होने का अवसर प्रदान किया है। इलेक्रामा-2023 के अध्यक्ष जितेंद्र के अग्रवाल ने कहा कि पिछले 12 महीनों में भारत और विदेशों में प्रमुख विद्युत उद्योग समूहों में 11 रोड शो आयोजित किए गए। रक्षा, रेलवे, हरित भवन, स्मार्ट शहरों में व्यवसाय के अवसर हैं। जिम्बाब्वे के ऊर्जा और विद्युत विकास मंत्री जेमू सोडा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज प्रबंध निदेशक सतीश पई, हमजा अर्सीवाला, सुनील सिंघवी, चारु माथुर के साथ कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

50 फीसदी बिजली बचाएगा लो वोल्टेज इंटरनेट थिंग्स

ग्रेटर नोएडा। टेक अनकावर्ड कंपनी ने एलवीआइओटी (लो वोल्टेज इंटरनेट थिंग्स) प्लेटफार्म विकसित किया है, जो विद्युत वितरण के दौरान लाइन लॉस को 50 प्रतिशत तक कम कर देगा। इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि विद्युत दर में आगे चलकर कमी भी आएगी। कंपनी की सीईओ मिनाक्षी ने बताया कि यह एलवीआईओटी मशीन बिजली वितरण नेटवर्क के जोखिमों और खतरों को अनुमान लगाकर उन्हें कम करता है।
विज्ञापन


ग्रीन एनर्जी में 1400 करोड़ रुपये निवेश करेगा स्नाइडर
इलेक्रामा-2023 में स्नाइडर इलेक्ट्रिक कंपनी ने भारत में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में 1400 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। कंपनी के सीईओ जीन पास्कल ट्रिकोइरे ने कहा कि स्नाइडर इलेक्ट्रिक अपनी अत्याधुनिक तकनीक से घरों, इमारतों, उद्योगों, बुनियादी ढांचे, डेटा केंद्रों और अन्य क्षेत्रों में कार्य करेगा। पर्यावरण संतुलन के साथ विद्युत ढांचा विकसित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें